Ruthna Manana Love Shayari – रूठना मनाना लव शायरी
रूठना–मनाना लव शायरी – प्यार, रिश्तों और भावनाओं की वो मीठी नोकझोंक है, जहाँ नाराज़गी भी मोहब्बत की ही एक अदा बन जाती है। कभी रूठकर दूर जाना, तो कभी मनाने की कोशिशों में दिलो का और करीब आ जाना—यही इस शायरी की खूबसूरती है।
Ruthna Manana Shayari दिल के उन जज़्बातों को शब्द देती है, जो गुस्से और प्यार के बीच झूलते रहते हैं। अगर आप अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास को मनाने के लिए प्यारे अल्फ़ाज़ ढूंढ रहे हैं, तो यह शायरी रिश्तों में मिठास घोलने का सबसे खूबसूरत तरीका है। अपने पार्टनर को मनाने के लिए रोमांटिक शायरी, 2 लाइन स्टेटस, इमोशनल कोट्स और प्यारे मैसेज यहाँ पाएं।

रूठना मनाना लव शायरी – Ruthna Manana Love Shayari, Romantic Status & Quotes
हमारी किसी बात से खफा मत होना …
नादानी से हमारी नाराज़ मत होना …
पहली बार चाहा है हमने किसी को इतना …
चाह कर भी कभी हमसे दूर मत होना …
प्यार को तरसे हुए लोग, बस प्यार चाहते हैं
किसी खास की आँखों में, बेशुमार चाहते हैं
वक्त कम है साथ बिताने के लिए
इसको ना गंवाना रूठने मनाने के लिए
मेरे मेहबूब प्यार कर लिया हमने आपसे
बस थोड़ा साथ देना इसको निभाने के लिए
हाल-ए-दिल किसे कहे अपना,
वो तो नाराज़ हुए बैठे हैं..
हम तो तैयार हैं मनाने के लिए,
फिर भी वो ज़िद पे अड़े बैठे हैं.
हमारी गलतियों से कहीं टूट ना जाना,
हमारी शरारतों से कहीं रूठ ना जाना,
तुम्हारा प्यार ही हमारी जिंदगी है,
इस प्यारे से बंधन को भूल ना जाना।
अपनों को कभी सताया नहीं जाता,
अपनों को कभी मनाया नहीं जाता।
रूठता वही है जो आपको अपना समझा,
क्योंकि ये हक गैरों पर जाता नहीं।
जो रूठ गए तुम, तो हम पल भर में मना लेंगे,
दूर जाओगे जो हमसे तो पास ले आएंगे,
कह कर तो देखो ए-मेरी-जान हमसे तुम,
तुम्हारे लिए इस दुनिया को भी दुश्मन बना लेंगे !
तुम हँसते हो मुझे हँसाने के लिए,
तुम रोते हो तो मुझे रुलाने के लिए,
तुम एक बार रूठ कर तो देखो,
मर जायेंगे हम तुम्हें मनाने के लिए !
माना भूल हो गई हैं हमसे,
पर इस तरह रूठों ना हमसे,
एक बार नज़रे उठा कर देखों हमें,
हम दौबारा ना करेंगे ये खता हैं कसम से !
रूठोगी तो मना लूँगा,
तुमको अपना बना लूँगा,
तुमसे दूर गए तो टूट जायेंगे,
तुम्हारे पास सारी खुशियां पा लेंगे !
रुठने-मनाने की शायरी | Ruthna Manana Wali Shayari
कभी सपने को भी दिल से लगाया करो,
किसी के ख्वाबों में आया-जाया करो,
जब भी जी हो कि कोई तुम्हें भी मनाये,
बस हमें याद करके रूठ जाया करो !
नाराज क्यूँ होते हो किस बात पे हो रूठे,
अच्छा चलो ये माना तुम सच्चे हम ही झूठे,
कब तक छुपाओगे तुम हमसे हो प्यार करते,
गुस्से का है बहाना दिल से तो हो हम पे मरते !
तेरी बस एक मुस्कराहट चाहता हूँ
और हाँ मुझ पर नाराज़ होने के बाद चाहता हूँ
रूठ जाओ तो मानती नहीं हो,
बात ऐसे करती हो जैसे जानती नहीं हो.
तेरे रूठने से मेरे मनाने तक का सफर,
तू नहीं समझ सकेगी मेरे दिल पर कितन ढाता है कहर.
रूठा करो तो मान भी जाया करों,
मेरे मासूम दिल का हाल जान भी जाया करों.
तुम कितना भी रूठ जाओ मैं तुम्हें मना लूँगा,
तुमसे इश्क करता हूँ मैं तुम्हें अपना बना लूँगा.
समझ नही पाता हूँ
वो रूठ कर सताती है,
या मेरे दिल के करीब आती है.
तुम यूँ ना मुँह फेरा करो
तेरी गली में अब नहीं आयेंगे,
जो तू रूठ गई तो सच कहते है
ये दुनिया छोड़ जायेंगे.
बता नहीं सकते है तुमसे कितनी मोहब्बत हैं,
तुम कितना भी रूठ जाओ मैं तुम्हें मना लूँगा.
अब तो उसका रूठना भी भाने लगा है,
अब तो उसकी हर अदा पर प्यार आने लगा हैं.
तुम रूठ जाती हो तो अच्छा नहीं लगता है,
मैं तुम्हारी मुस्कुराती होंठों का दीवाना हूँ.
बड़ा अच्छा लगता है रूठ कर तेरा मान जाना,
मेरे बेकरार दिल का हाल जान जाना.
मैं रूठ जाऊं तो तुम मना लेना
कुछ मत कहना बस सीने से लगा लेना
थोड़े गुस्से वाले थोड़े नादान हो तुम
लेकिन जैसे भी हो मेरी जान हो तुम
तू सदा मुझसे बहुत दूर_ नज़र आई है बेरुखी़ तेरी मुझे फिर भी पसंद आई है
भूल जाऊं मैं तुझे ये कभी हो नहीं सकता
क्योंकि तेरी तस्वीर निगाहों में उतर आई है 💞
कैसे आपको हम मनाएँ, बस एक बार बता दो मेरी जान,
मेरी गलती, मेरा कसूर मुझे याद दिला दो मेरी जान। 💔
तुमसे लड़ते-झगड़ते है और नाराजगी भी रखते हैं
पर तुम्हारे बिना जीने का ख्याल नहीं रखते हैं ! ✨❣️
रूठना–मनाना शायरी रिश्तों में आई छोटी-सी नाराज़गी को प्यार भरे अल्फ़ाज़ों से मिटाने का बेहतरीन जरिया है। चाहे बात प्रेमी-प्रेमिका की हो, पति-पत्नी की हो या किसी खास अपने की, सही शब्द दिलों की दूरी को पल भर में खत्म कर देते हैं। इस पोस्ट में दी गई शायरियाँ आपके रिश्ते में दोबारा मुस्कान और अपनापन लाने में मदद करेंगी।