Love Shayari on Eyes : नशीली आँखों पर लव शायरी (Aankho Par Shayari)
नशीली आँखों पर शायरी प्यार, आकर्षण और जज़्बातों की वो खूबसूरत अभिव्यक्ति है, जिसमें किसी की आँखों की कशिश दिल-ओ-दिमाग दोनों को मदहोश कर देती है। इसी एहसास को शब्दों में ढालती है नशीली आँखों पर शायरी, जो 2 line shayari on eyes in Hindi पसंद करने वालों के दिल को छू जाती है और सोशल मीडिया स्टेटस व शेयरिंग के लिए भी बेहद लोकप्रिय है।
नशीली आँखों की खूबसूरती को शब्दों में पिरोई हुई बेहतरीन लव शायरी पढ़ें। यहाँ पाएं Aankho Par Shayari, रोमांटिक और दिल को छू लेने वाली Love Shayari on Eyes जो आपकी भावनाओं को खूबसूरती से बयां करे।

नशीली आँखों पर लव शायरी – Aankho Par Shayari | Love Shayari on Eyes in Hindi
मुझे सब से ज्यादा पसंद तुम्हारी आँखें है..
क्योंकि ये मुझे देखती बहुत प्यार से है.!!
इन आँखों में जो नशा है, वो शराब में कहाँ,
जो एक नज़र में दिल लूट ले, वो बात जवाब में कहाँ।
निगाहें तरस चुकी हैं, कोई बताए उसका पता क्या है…!!
झगड़ा मेरा उसका है, लेकिन इन आँखों की खता क्या है…!!
तेरी आँखों की गहराई में डूब जाना चाहता हूँ,
तेरी एक झलक में पूरी ज़िंदगी जी जाना चाहता हूँ।
उसकी आँखें में.,
रखी हैं बरकतें रब ने…!
उस हसीन शक्स से.,
वाजिब हैं मोहब्बत करना….❤️
महफिल अजीब है ना ये मंजर अजीब है,
जो उसने चलाया वो खंजर अजीब है,
ना डूबने देता है ना उबरने देता है,
उसकी आँखों का वो समंदर अजीब है !
आँखें तेरी कुछ यूँ बयां कर जाती हैं,
बिना बोले भी दिल की बात समझा जाती हैं।
आपकी आँखें उठी तो दुआ बन गई,
आपकी आँखें झुकी तो अदा बन गई,
झुक कर उठी तो हया बन गई,
उठ कर झुकी तो सदा बन गई !
जो उनकी आँखों से बयां होते हैं,
वो लफ्ज शायरी में कहाँ होते हैं !
नशीली आँखों से वो जब हमें देखते हैं,
हम घबराकर आँखें झुका लेते हैं,
कौन मिलाए उनकी आँखों से ऑंखें,
सुना है वो आँखों से अपना बना लेते हैं !
Shayari on Eyes in Hindi आँखों पर शायरी Aankhon Par Shayari Hindi
सुना है लोग नजरों को भी पढ़ लेते हैं,
तुम अपनी आँखों को झुकाए रखना !
रात गुजारी फिर महकती सुबह आई,
दिल धड़का फिर तुम्हारी याद आई,
आँखों ने महसूस किया उस हवा को,
जो तुम्हें छूकर हमारे पास आई !
पानी में तैरना सीख ले मेरे दोस्त,
आँखों में डूबने वालों का अंजाम बुरा होता है !
आँखों से आँखें मिला कर तो देखो,
हमारे दिल से दिल लगा कर तो देखो,
सारे जहान की खुशियाँ तेरे दामन में रख देंगे,
हमारे प्यार पर जरा ऐतबार करके तो देखो !
कैद खाने है बिन सलाखो के,
कुछ यूँ चर्चे है तुम्हारी हसीन आँखो के !
दिल की बातें बता जाती हैं आँखें,
धड़कनों को जगा जाती हैं आँखें,
दिल पे चलता नहीं जादू चेहरे का कभी,
दिल को तो दीवाना बना जाती हैं आँखें !
होंठो पर हसी आँखो में नमी है,
हर सांस कहती है बस तेरी ही एक कमी है !
उठती नहीं है आँख किसी और की तरफ,
पाबन्द कर गयी है किसी की नजर मुझे,
ईमान की तो ये है कि ईमान अब कहाँ,
काफ़िर बना गई तेरी काफ़िर-नज़र मुझे !
पैगाम लिया है कभी पैगाम दिया है,
आँखों ने मोहब्बत में बड़ा काम किया है !
इतने सवाल थे मेरे पास कि,
मेरी उम्र से न सिमट सके,
जितने जवाब थे तेरे पास सभी,
तेरी एक निगाह में आ गए !
आँखों में नमी सी है चुप-चुप से वो बैठे हैं,
न जाने क्या हुआ है क्यों वो उदास बैठे हैं !
उस घड़ी देखो उनका आलम,
नींद से जब हों बोझल आँखें,
कौन मेरी नजर में समाये,
देखी हैं मैंने तुम्हारी आँखें !
कभी बैठा के सामने पूछेंगे तेरी आँखो से,
किसने सिखाया है इन्हें हर दिल में उतर जाना !
मेरी आँखों में झाँकने से पहले,
जरा सोच लीजिये ऐ हुजूर…
जो हमने पलके झुका ली तो कयामत होगी,
और हमने नजरें मिला ली तो मोहब्बत होगी !
अगर कुछ सीखना ही है तो आँखों को पढ़ना सीख लो,
वरना लफ्जों के मतलब तो हजारों निकाल लेते है लोग !
जीना मुहाल कर रखा है,
मेरी इन आँखों ने,
खुली हो तो तलाश तेरी,
बंद हो तो ख्वाब तेरे !
निगाहों से कत्ल कर दे न हो तकलीफ दोनों को,
तुझे खंजर उठाने की मुझे गर्दन झुकाने की !
तेरी आँखों के जादू से,
तू ख़ुद नहीं है वाकिफ़,
ये उसे भी जीना सिखा देती हैं,
जिसे मरने का शौक़ हो !
देखा है मेरी नजरों ने एक रंग छलकते पैमाने का,
यूँ खुलती है आँख किसी की जैसे खुले दर मैखाने का !
वो #आँखों से यूँ शरारत करते हैं,
अपनी अदा से भी कयामत करते हैं,
निगाहें उनकी भी चेहरे से हटती नहीं,
और वो हमारी #नजरों से शिकायत करते हैं💞
अब तो उससे मिलना और भी जरूरी हो गया है,
सुना है उसकी आँखो मै मेरा अक्स नजर आने लगा है !