LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

Love Wishes

Wife Birthday Wishes in Hindi – पत्नी के लिए बर्थडे विशेज

अपनी पत्नी के जन्मदिन पर दिल से खास शुभकामनाएं भेजें। यहाँ पढ़ें Wife Birthday Wishes in Hindi, रोमांटिक, इमोशनल और दिल छू लेने वाले बर्थडे विशेज जो आपकी वाइफ को स्पेशल महसूस कराएँ।

Wife Birthday Wishes in Hindi - पत्नी के लिए बर्थडे विशेज | www.loveshayar.in

पत्नी के लिए बर्थडे विशेज – Best Wife Birthday Wishes in Hindi

यूं तो मुस्कुराती हुई है जिंदगी हमारी
चलो इसे और ग्रेट बनाते हैं
तुम्हारे जन्मदिन पर अपनेपन की मिठास से
आओ तुम्हारे सौ साल वाला केक बनाते हैं

यूं तो मैं दिवाली, होली हर त्योहार मनाता हूं
उम्मीदों के दिए और रंगोली भी सजाता हूं
पर इन सबसे ज्यादा खुशी मुझे तब मिलती है
जब घर में तुम्हारा जन्मदिन मनाता हूं

गजब सी चमक है हंसी में तुम्हारी
चमकता है चेहरा सोने-सा तुम्हारा
चमकती हो हीरे-सी मेरी जिंदगी में
मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा

तेरे जन्मदिन पर प्रभु से यही दुआ है,
तेरी हर राह में खुशियों की बहार हो।
जीवन में कभी न आए कोई दुख,
तेरे चेहरे पर सदा मुस्कान की बौछार हो।

जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी प्रिये,
तेरे जीवन में सदा रहे सुख की छाया।
हर दिन तेरे लिए हो मंगलमय,
प्रभु की कृपा से भर जाए तेरी काया।

Birthday Wishes for Wife in Hindi: प्यार और रोमांस से भरपूर पत्नी के जन्मदिन पर विशेज – शुभकामनाएँ

तेरे लिए क्या मांगू दुआ
हर चीज मुझे दिल खोल मिली 😊
बस दूर न होना तू मुझसे
तू चीज मुझे अनमोल मिली।
हैप्पी बर्थडे जान 🎂🍬🎉

तुम्हें मिले दुनिया की हर खुशी
तकलीफों से न कोई वास्ता हो 😊
तुम चलो जिस भी रास्ते से
वो कामयाबी का ही रास्ता हो।
हैप्पी बर्थडे मेरे हमसफर 🎂🍬🎉

मैं तुम्हारा मेरा हर दिन तुम्हारा
मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा। 😊
न हम अलग होंगे
न अलग होगा प्यार हमारा 🎁
उपहार में खुद को तुम्हें सौंपता हूं
मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा। 🎂🍬🎉

आसमां में जब तक सितारे हों
वादा करो हम दोनों एक-दूसरे के सहारे हों 😊
बांट लेंगे एक दूसरे का गम मिलकर
बेशक मुश्किलें कितनी भी हमारे किनारे हों। 🎁
जन्मदिन मुबारक हो 🎂🍬🎉

मैं हर जन्म में तुम्हारा साथ दूंगा
तुम्हारे सुख-दुख में खड़ा रहूंगा 😊
साथ चलने को तुम्हें अपना हाथ दूंगा
अगर कभी पड़ जाओगी अकेली 🎁
मैं फौरन आकर तुम्हें थाम लूंगा।
हैप्पी बर्थडे जान 🎂🍬🎉

तुम्हारी झोली खुशियों से भर दूं
तुम्हें हर चीज से मालामाल कर दूं 😊
तुम्हें जरूरत नहीं परेशान होने की
तुम्हारे लिए इस जहान से लड़ लूं। 🎁
हैप्पी बर्थडे जान 🎂🍬🎉

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *