Dosti Shayari 2 line – सच्ची दोस्ती शायरी दो लाइन
Dosti Shayari 2 line – सच्ची दोस्ती शायरी दो लाइन: दोस्ती की उस खूबसूरत भावना को बयां करती है, जहाँ बिना कहे हर बात समझ ली जाती है और हर मुश्किल में साथ निभाया जाता है। सच्ची दोस्ती न तो समय देखती है और न हालात, बस दिल से दिल का रिश्ता बनाती है। दो लाइन की दोस्ती शायरी कम शब्दों में गहरी भावनाएँ, अपनापन और यादगार लम्हों को संजोकर पेश करती है।
सच्ची दोस्ती शायरी उन अनमोल रिश्तों का जश्न है जो ज़िंदगी को हँसी, भरोसे और सुकून से भर देते हैं। सच्ची दोस्ती हर मोड़ पर साथ निभाती है और मुश्किल समय में ताक़त बनकर उभरती है। उम्मीद है ये दो लाइन की दोस्ती शायरी आपको अपने दोस्तों के और करीब लाएगी और आपके दिल के जज़्बातों को सही शब्द दे पाएगी।

सच्ची दोस्ती शायरी (Dosti Shayari) Friendship Shayari in Hindi for Best Friend
किसी से रोज मिलकर बातें करना दोस्ती नहीं है
बल्कि किसी से बिछड़ कर याद रखना दोस्ती है ❤️
लकीरें तो हमारी भी बहुत ख़ास है,
तभी तो तुम जैसा दोस्त हमारे पास है।
जिंदगी के हर मोड़ पर दोस्त है साथ हमारा,
खुशियाँ या ग़म हर पल है साथ हमारा।
जिंदगी की हर राह में मेरा साथ निभाएंगे हम,
दर्द-ओ-ग़म की चादर में मिलकर सहलाएंगे हम।
हमारी दोस्ती एक दूजे से ही पूरी है,
वरना रास्ते के बिना तो मंज़िल अधूरी है।
ना गाड़ी ना बुलेट ना ही रखे हथियार
एक है सीने में जिगरा और दुसरे जिगरी यार।
दोस्ती का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है।
ये एक ऐसा रिश्ता होता है जो दिल के बहुत करीब होता है।
दोस्ती वो नहीं जो जान देती है, दोस्ती वो भी नहीं जो मुस्कान देती है,
अरे सच्ची दोस्ती तो वो है..जो पानी में गिरा हुआ आंसू भी पहचान लेती है
जब अपना दोस्त अपने साथ हे
तो फिर डरने की क्या बात है
आपकी दोस्ती की एक नज़र चाहिए, दिल है बेघर उसे एक घर चाहिए,
बस यूँही साथ चलते रहो ऐ दोस्त, यह दोस्ती हमें उम्र भर चाहिए…
दोस्ती में दोस्त, दोस्त का ख़ुदा होता है,
महसूस तब होता है जब वो जुदा होता है.
कोई दौलत पर नाज़ करते हैं, कोई शोहरत पर नाज़ करते हैं,
जिसके साथ आप जैसा दोस्त हो, वो अपनी किस्मत पर नाज़ करते हैं.
सही को सही और गलत को गलत कहता हूँ
इसीलिए शायद रिश्ते और दोस्त कम रखता हूँ
बेरंग जिंदगी में रंग भर जाते है,
जब कुछ फ़रिश्ते दोस्त बनकर आते हैं.
दोस्ती चेहरे की मीठी मुस्कान होती है, दोस्ती सुख दुख की पहचान होती है
रूठ भी जाए हम तो दिल से मत लगाना, क्योंकि दोस्ती थोड़ी नादान होती है
कौन कहता है की दोस्ती यारी बर्बाद करती है,
कोई निभाने वाला हो तो दुनिया याद करती है!