LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

Love Emotions

Intezaar Love Shayari – इंतजार लव शायरी

इंतजार लव शायरी – Intezaar Love Shayari – दिल के उन अनकहे जज़्बातों की आवाज़ है, जो किसी खास के इंतज़ार में हर पल धड़कते रहते हैं। जब दूरी बढ़ जाती है और मिलने की आस ही सहारा बनती है, तब इंतज़ार में मोहब्बत और भी गहरी हो जाती है।

आप यहाँ चेक कर सकते है कुछ दमदार इंतजार लव शायरी का सबसे खूबसूरत कलेक्शन। यहाँ मिलेंगी Intezaar Love Shayari, दर्द भरी शायरी, सच्चे प्यार का इंतजार स्टेटस और दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी।

Intezaar Love Shayari - इंतजार लव शायरी | www.loveshayar.in

मिलन की आस में इंतजार लव शायरी – दर्द भरी Intezaar Love Shayari

तुम्हारी एक झलक देखने के लिए,
हम चाँद से बातें सारी रात करते रहे,
आप हमसे मिलने नहीं आई,
हम आपका इंतज़ार सारी रात करते रहे,,

एक तरफ है खामोशी, एक तरफ इंतज़ार है,
फिर भी ये मोहब्बत अपने आप में ही कमाल है।

तू भी कभी अपने होठों पर मेरा नाम रख के देख,
तू भी तो कभी मेरा इंतज़ार कर के देख

अदब से कर रहा हूँ दिलबर तेरा इंतजार,
लौट आयेगा एक दिन अगर सच्चा होगा प्यार।

एक तरफ है खामोशी, एक तरफ इंतज़ार है,
फिर भी ये मोहब्बत अपने आप में ही कमाल है। 💗

लौटने का ख्याल भी आए
तो बस चले आना तुम,
कमबख्त इंतजार आज भी
बड़ी बेसब्री से करते है तुम्हारा हम।

वक़्त गुज़ार लिया मैंने,
इंतज़ार को हरा दिया मैंने,
तू सामने है यह सोचकर
चांद को गले लगा लिया मैंने।

यूँ बेवजह बेवक़्त इस दिल को
किसी का इंतजार क्यों है,
जो है ही नहीं हाथ की लकीरों में
दिल को उसी से ही प्यार क्यों है।

टूट गया दिल पर अरमान वही है,
दूर रहते हैं फिर भी प्यार वही है,
जानते हैं कि मिल नहीं पायेंगे,
फिर भी आँखों में इंतज़ार वही है। 💔

एक रात वो गया था जहाँ बात रोक के
अब तक रुका हुआ हूँ वहीं रात रोक के

इंतजार लव शायरी – Intezaar Love Shayari | दर्द और प्यार भरी शायरी हिंदी में

दिल के दरवाजे पे दीये जलाए बैठे हैं,
अब तो लौट आओ तुम्हारे इंतजार में, खुद को भुलाए बैठे हैं।

बस यूँ ही उम्मीद दिलाते हैं ज़माने वाले,
लौट के कब आते हैं छोड़ कर जाने वाले।

इंतज़ार के इन लम्हों में,
ज़माना ना जीत जाए,
इंतज़ार करते-करते कहीं,
ज़िन्दगी ना बीत जाए।

सालों तक इंतजार किया है मैंने तेरा,
इतनी आसानी से तुझे कैसे खो दू,
चला था कभी जिन राहों पर,
आज उन राहों पर कांटे मैं कैसे बो दूँ?

पलकों पर रूका है समन्दर खुमार का,
कितना अजब नशा है तेरे इंतजार का।

मुझे हर पल तेरा इंतज़ार रहता है,
हर लम्हा मुझे तेरा एहसास रहता है,
तुझ बिन धडकनें रुक सी जाती हैं,
कि तू दिल में धड़कन बनके रहता है।

वो तारों की तरह रात भर चमकते रहे,
हम चाँद की तरह सफ़र करते रहे,
वो तो बीते वक़्त थे, उन्हें आना न था,
हम यूँ ही सारी रात करवट बदलते रहे।

कब आ रहे हो मुलाकात के लिये,
हमने चाँद रोका है एक रात के लिये।

उल्फ़त के मारों से ना पूछो आलम इंतज़ार का,
पतझड़ सी है ज़िन्दगी और ख्याल है बहार का।😥

आँखों को इंतज़ार का दे कर हुनर चला गया,
चाहा था एक शख़्स को जाने किधर चला गया,
दिन की वो महफिलें गईं रातों के रतजगे गए,
कोई समेट कर मेरे शाम-ओ-सहर चला गया।

दिल टूट गया पर अरमान वही हैं
रहते हो दूर फिर भी प्यार वही है
हम जानते हैं तुम मिल ना पाओगे हमे
फिर भी इन आँखों को इंतज़ार अब भी है।💔

तड़प के देखो किसी की चाहत में,
तो पता चलेगा कि इंतजार क्या होता है,
यूं ही मिल जाए, कोई बिना चाहे,
तो कैसे पता चलेगा, कि प्यार क्या होता है।

तुम देखना यह इंतज़ार रंग लायेगा ज़रूर,
एक रोज़ आँगन में मौसम-ए-बहार आएगी ज़रूर।

हूँ ये किस नशे में या किस अजब ख़ुमार में हूँ
तू आ के, जा भी चुका भला मैं किसके इंतज़ार में हूँ

इंतज़ार रहता है हर शाम तेरा,
यादें काटती हैं ले-ले के नाम तेरा
मुद्दत से बैठे हैं तेरे इंतज़ार में कि,
आज आयेगा कोई पैगाम तेरा

तेरे इंतजार में कब से उदास बैठे हैं,
तेरे दीदार में आँखे बिछाये बैठे हैं,
तू एक नज़र हम को देख ले बस,
इस आस में कब से बेकरार बैठे हैं

तड़प कर देखो किसी की चाहत में,
पता चलेगा इंतजार क्या होता है,
यूँ ही मिल जाता बिना कोई तड़पे तो,
कैसे पता चलता कि प्यार क्या होता है !

एक मुलाकात की आस में मैं ज़िंदगी गुजार लूंगा,
तुम हां तो कहो तुम्हारे लिए उम्र भर इंतज़ार करूंगा !

हमने ये शाम चिरागों से सजा रखी है,
आपके इंतजार में पलके बिछा रखी हैं,
हवा टकरा रही है शमा से बार-बार,
और हमने शर्त इन हवाओं से लगा रखी है !

किसी ने मोहब्बत लिखी तो किसी ने करार लिखा,
हमने अपने हर एक शेर में बस तेरा इंतजार लिखा !

झुकी हुई पलकों से उनका दीदार किया,
सब कुछ भुला के उनका इंतजार किया,
वो जान ही न पाए जज्बात मेरे,
मैंने सबसे ज्यादा जिन्हें प्यार किया !

हर वक्त तेरा इंतजार रहता है,
तेरे लिए सनम ये दिल बेकरार रहता हैं,
मुझे पता है तू नहीं किस्मत में मेरी,
फिर भी ना जाने क्यों तेरा इंतजार रहता है !

कभी खुशी से खुशी की तरफ नहीं देखा,
तुम्हारे बाद किसी की तरफ नहीं देखा,
ये सोच कर कि तेरा इंतजार लाजिम है,
तमाम उम्र घड़ी की तरफ नहीं देखा !

जख्म इतने गहरे हैं इजहार क्या करें,
हम खुद निशाना बन गए वार क्या करें,
मर गए हम मगर खुली रही ये आँखें,
इससे ज्यादा उनका इंतजार क्या करें !

नजर चाहती है दीदार करना,
दिल चाहता है प्यार करना,
क्या बतायें इस दिल का आलम,
नसीब में लिखा है इंतजार करना !

तेरे इंतजार मे कब से उदास बैठे है,
तेरे दीदार में आँखे बिछाये बैठे है,
तू एक नजर हम को देख ले,
इस आस मे कब से बेकरार बैठे है !

ख्वाबों में जीने की जब आदत पड़ जाती है,
हकीकत की दुनिया तब रंग-बिरंगी नजर आती है,
कोई इंतजार करता है मोहब्बत का,
तो किसी की मोहब्बत इंतजार बन जाती है !

क्या करे जब हरदम किसी की याद आये,
हर धड़कन पे किसी का नाम आये,
कैसे कटेंगे ये लम्हे इंतजार में उसके,
इश्क में हर घड़ी मेरी जान जाये !

लौट आओ और मिलो उसी तड़प से,
अब तो मुझे मेरी वफाओं का सिला दे दो,
इंतजार खत्म नहीं होता है आँखों का,
किसी वक्त अपनी एक झलक दे दो !

यह शायरी उन लोगों के लिए है जो अपने प्यार की यादों में खोकर हर रात सितारों से बात करते हैं और हर सुबह एक नई उम्मीद के साथ जीते हैं। इंतजार लव शायरी प्रेम की तड़प, सच्चे एहसास और दिल की बेकरारी को खूबसूरती से शब्दों में पिरोती है, ताकि आप अपने जज़्बात अपने खास तक पहुंचा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *