LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

Love Shayari

Love Shayari 2 Line – दो लाइन लव शायरी

Love Shayari 2 Line – दो लाइन लव शायरी – उन एहसासों की आवाज़ है, जो कम शब्दों में दिल की पूरी कहानी कह देती है। जब प्यार ज़्यादा हो और शब्द कम पड़ जाएँ, तब दो लाइनों की लव शायरी दिल से दिल तक पहुँचने का सबसे खूबसूरत तरीका बनती है।

चाहे पहली मोहब्बत हो, अधूरा इश्क़ या सच्चा प्यार—यहाँ आपको हर जज़्बात के लिए खास 2 लाइन की रोमांटिक शायरी मिलेगी। अगर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहते हैं, WhatsApp स्टेटस या Instagram कैप्शन के लिए short love shayari in Hindi ढूँढ रहे हैं, तो यह कलेक्शन आपके दिल को ज़रूर छू जाएगा।

Love Shayari 2 Line – दो लाइन लव शायरी | www.loveshayar.in

शायरी लव रोमांटिक 2 line: दो लाइन लव शायरी – Love Shayari 2 line in Hindi

तेरे इश्क में में इस तरह नीलाम हो जाऊँ
आखरी हो तेरी बोली और में तेरे नाम हो जाऊ.!

रूह से रूह का रिश्ता बना लेते हैं,
चल इतनी गहराई से,दिल ❤️ लगा लेते है…❤️🌻

मोहब्बत इतनी कि उसके सिवा कोई और ना भाए
इंतज़ार इतना कि मिट जाए पर किसी और को ना चाहे.!

प्यार वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए
प्यार वो है जो दिल से निभाया जाए.!!

सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा
जितना देखेंगे तुमें उतना ही प्यार आएगा.!

सारी दुनिया की मुलाकातें एक तरफ़..💯💯
तेरे साथ बैठना, तुझे देखना एक तरफ

ना कम होगा और ना खत्म होगा,
ये प्यार है मेरी जान हर पल होगा।❤️

मेरे हर ख्वाब की शुरुआत भी तुम,
और आख़िरी चाहत भी तुम हो 💓

तुझसे मिलकर ये एहसास हुआ, मोहब्बत कितनी खूबसूरत होती है,
तेरी आँखों में देखा मैंने, ज़िन्दगी कितनी सुकून देती है,,

चुपके से दिल में उतर गया कोई,
ख्वाबों में हर रात नजर आया कोई

जब भी उसको देखूं मेरी धड़कन रुक जाती है,
इश्क़ तो बहुत दूर की बात है, जान ही निकल जाती है

वो जब भी हँसती है, लगता है बहारें आई हैं,
उसकी मुस्कान में सारी कायनात समाई है

उसकी आँखों में देखा जब ख्वाब अपना,
लगा हर सपना अब हो गया है अपना

तुझसे दूर होकर भी पास हूँ तेरे,
तेरे इश्क़ में अब कुछ खास हूँ तेरे

इश्क़ तुझसे है, इसमें कोई शक नहीं,
तू ही है दिल में, और कोई हक नहीं

तेरे ख्यालों में ही ये दिल बहलता है,
तेरा नाम लबों पे आते ही सब कुछ अच्छा लगता है

तू मिले या ना मिले, ये किस्मत की बात है…
पर तुझे चाहना मेरे दिल की आदत है।

तू चाहो तो हम पूरी दुनिया छोड़ दें…
ना चाहो तो खुद को भी छोड़ दें।

तेरा नाम लूँ ज़ुबां से, ये इज़ाजत नहीं मुझे,
तेरी बात हो और दिल ना धड़के, ऐसी तो हालत नहीं मुझे…

कभी सोचा ना था ये दिन भी देखना पड़ेगा,
जिससे जान से ज़्यादा चाहा वही छोड़ जाएगा…

काश तुझसे कभी मुलाकात न होती,
तो कम से कम तड़प इतनी न होती… 😢

तेरे मुस्कुराने से जीन्दगी संवर जाती है
तुझे देखकर दिल की थकान उतर जाती है

अधूरी मोहब्बत की कहानी बन गयी हो
मेरी चाहत मेरी जिंदगानी बन गयी हो

तेरी चाहत में खुद को बेजार कर जाऊं
इक घडी ठहरो फिर से प्यार कर जाऊं।

दूर हो फिर भी मेरे अहसासों में शामिल हो
जिन्दगी बन गयी हो साँसों में शामिल हों।

तेरी कमी से दिल को मलाल रहता है
सबकुछ भूल के बस तेरा ख्याल रहता है।

अगर मोहब्बत थी तो अजमाया क्यों था,
मै आशिक था कोई शौदागर तो नहीं था

लवों पर तेरा नाम आया तो रो दिया हमने
इक हसीं सा लम्हा कोई खो दिया हमने ।

मोहब्बत न सही नफरत के काबिल समझ
मै गुनाहगार नही फिर भी कातिल समझ।

जो पल थे सुहाने कबके गुजर गए हैं
अब हम दर्द के दरिया में उतर गए हैं।

फांसले हैं जो हमारे दरमियाँ कम करदो
इश्क के सिवा जी लेंगे अब तो रहम करदो।

मोहब्बत का कोई रंग नही फिर भी वो रंगीन है
प्यार का कोई चेहरा नही फिर भी वो हसीन हैं.!

प्यार को बयान करने के लिए हमेशा लंबे अल्फ़ाज़ों की ज़रूरत नहीं होती, कभी-कभी दो लाइन की लव शायरी ही दिल की सबसे गहरी बात कह जाती है। उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई Love Shayari 2 Line ने आपके जज़्बातों को शब्द दिए होंगे और आपके चेहरे पर मुस्कान लाई होगी। अगर आपको यह शायरी पसंद आई हो, तो इसे अपने प्यार के साथ ज़रूर शेयर करें और ऐसी ही खूबसूरत, दिल को छू लेने वाली शायरी के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *