Love shayari Hindi 😍 💞 😍😘 – टॉप लव शायरी
Love Shayari – लव शायरी: प्यार और शायरी की दुनिया में आप सभी का स्वागत। दोस्तों प्यार होता ही इतना अनोखा कि इस दुनिया का कोई भी इन्सान इससे अछूता नहीं रहा। हर किसी के दिल में कभी न कभी इस प्यार ने दस्तक दी है। तो दोस्तों हम यहाँ पर इस लेख में कुछ Love Shayari – लव शायरी साझा कर रहे है उम्मीद है आप लोगो को पसंद आयेंगे।

लव शायरी : दिल छूने वाली प्यार भरी शायरी – Love Shayari in Hindi
तेरी मोहब्बत ने दिया सुकून इतना,
कि अब कोई और ख्वाहिश नहीं रही,
बस तू ही तू रहे जिंदगी में,
बस यही आरज़ू रही।
तेरी मोहब्बत में खोया हूँ, खुद को ही भूल बैठा हूँ,
अब तो सिर्फ तेरा ही ख्याल है,
हर सांस में तेरा ही नाम लिखा हूँ।
तेरी मोहब्बत ने रिश्तों का मतलब सिखा दिया,
अब हर दिन तेरे नाम से ही मुस्कुरा दिया। ❤️
तू नहीं तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता,
तेरे बिना ये दिल कहीं लगता नहीं,
तेरे आने से ही जिंदगी में बहार है,
वरना दिल ये वीरान सा रहता है।
तड़पता है बहुत ये दिल जरा इस पर रहम कर दो,
लेकर बाहों मैं मुझको दिल की तड़प कम कर दो !
यकीन था अगर अपनी महोब्बत पे,
तो थोड़ा इंतज़ार करके भी देखते,
ख़ुशी ख़ुशी अपनी जान भी दे देते,
बस आप जरा सा इशारा तो करते।।
लफ्ज कम है और अहसास गहरे है
तुम साथ हो तो सारे दिन सुनहरे है..
तेरे पास रहने से दिल जोर से धड़कता है,
क्योंकि मेरी सांसों पे तेरी हुकूमत है.!!
हर चेहरे में तू ही नजर आती है,
शायद ये भी तेरी आंखों की शरारत है।।
सिर्फ़ तेरे तसव्वुर से ही सिमट आते हैं हज़ारों शिकवे,
जब तू हमदर्द और हमनशीं बनकर बाहों में आता है
मुझ से किनारा करके, कुछ पल तो उसने💔
अपनी आँखों को धोया होगा
बैठ के किसी कोने में सर-ए-शाम
कुछ आँसू तो वो रोया होगा😢
अपनी सांसों में महकता पाया है तुझे,
हर खवाब मे बुलाया है तुझे,
क्यू न करे याद तुझ को,
जब खुदा ने हमारे लिए बनाया है तुझे.
दिल की किताब में गुलाब उनका था,
रात की नींद में ख्वाब उनका था,
कितना प्यार करते हो जब हमने पूछा,
मर जायंगे तुम्हारे बिना ये जबाब उनका था..
शान से हम तेरे दिल में रहेंगे,
तेरी मोहब्बत पे जान निसार करेंगे,
देख के जलेंगी हमे दुनिया सारी,
इस कदर बे-पनाह तुझे प्यार करेंगे…
जब से देखा है तेरी आँखो मे झाँक कर,
कोई भी आईना अच्छा नही लगता,
तेरी मोहब्बत मे ऐसे हुए है दीवाने,
तुम्हे कोई और देखे तो अच्छा नही लगता.
तेरी आवाज़ से प्यार है हमें,
इतना इज़हार हम कर नहीं सकते,
हमारे लिए तू उस खुदा की तरह है,
जिसका दीदार हम कर नहीं सकते…
सारी दुनिया की खुशी अपनी जगह,
उन सबके बीच तेरी कमी अपनी जगह…
थोड़े गुस्से वाले, थोड़े नादान हो तुम,
लेकिन जैसे भी हो, मेरी जान हो तुम।💞🥰🥀
हमारे आंसूं पोंछ कर वो मुस्कुराते हैं,
उनकी इस अदा से वो दिल को चुराते हैं,
हाथ उनका छू जाये हमारे चेहरे को,
इसी उम्मीद में हम खुद को रुलाते हैं…
वो न आए उनकी याद वफ़ा कर गई,
उनसे मिलने की चाह सुकून तबाह कर गई,
आहट दरवाज़े की हुई तो उठकर देखा,
मज़ाक हमसे हवा कर गई..
तनहाई ले जाती है जहाँ तक याद तुम्हारी,
वही से शुरू होती है जिंदगी हमारी,
नहीं सोचा था हम चाहेंगे तुम्हें इस कदर,
पर अब तो बन गए हो तुम किसमत हमारी..
न जाने क्या कशिश है,
उनकी मदहोश आँखों में,
नज़र अंदाज़ जितना करो,
नज़र उन्हीं पे ही पड़ती है…
वो कहने लगी,
नकाब में भी पहचान लेते हो हजारों के बीच,
में ने मुस्करा के कहा,
तेरी आँखों से ही शुरू हुआ था “इश्क”, हज़ारों के बीच..
वो जो हमारे लिए ख़ास होते हैं,
जिनके लिए दिल में एहसास होते हैं,
चाहे वक़्त कितना भी दूर कर दे उन्हें,
पर दूर रहकर भी वो दिल के पास होते हैं…
मेरे दिल के नाज़ुक धड़कनो को,
तुमने धड़कना सिखा दिया,
जब से मिला हैं प्यार तेरा,
ग़म में भी मुस्कुराना सिखा दिया..
हर सागर के दो किनारे होते है,
कुछ लोग जान से भी प्यारे होते है,
ये ज़रूरी नहीं हर कोई पास हो,
क्योंकी जिंदगी में यादों के भी सहारे होते है…
तुम दिल से हमें यों पुकारा ना करो,
यु तुम हमें इशारा ना करो,
दूर हैं तुमसे ये मजबूरी है हमारी,
तुम तन्हाइयों में यूं तड़पाया ना करो…
आपके आने से ज़िंदगी कितनी खूबसूरत है,
दिल मे बसी है जो वो आपकी ही सूरत है,
दूर जाना नही हमसे कभी भूलकर भी,
हमे हर कदम पर आपकी ज़रूरत है….
छुपा लूंगा तुझे इस तरह से मेरी बाहों में,
हवा भी गुज़रने के लिए इज़ाज़त मांगे,
हो जाऊं तेरे इश्क़ में मदहोश इस तरह,
कि होश भी वापस आने के इज़ाज़त मांगे…
खुद को खुद की खबर न लगे,
कोई अच्छा भी इस कदर न लगे,
आपको देखा है उस नजर से,
जिस नजर से आपको नजर न लगे…
तलाश मेरी थी और भटक रहा था वो,
दिल मेरा था और धडक रहा था वो,
प्यार का ताल्लुक अजीब होता है,
प्यास मेरी थी और सिसक रहा था वो……
मेरा बस चले तो तेरी अदाँए खरीद लुँ,
अपने जीने के वास्ते, तेरी वफाँए खरीद लुँ,
कर सके जो हर वक्त दीदार तेरा,
सब कुछ लुटा के वो निगाँहें खरीद लुँ…
नदी को सागर से मिलने से ना रोको,
बारिस की बूंदों को धरती से मिलने से ना रोको,
जिन्दा रहने के लिए तुमको देखना जरुरी है,
मुझे तुम्हारा दीदार करने से ना रोको…
तो प्यारे दोस्तों आप कुछ शानदार Love shayari 😍 💞 😍😘 Hindi पढ़ रहे थे। आपको कैसे लगे ये हमें नीचे कमेन्ट करके बताइये। अपने दोस्तों को भी इस साइट के बारे में बताये ताकि वो लोग भी जिंदगी के मजे ले सके। और ऐसे ही तमाम रोचक Love Shayari के लिए हमारी साईट www.loveshayar.in पर आते रहिये।