LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

Love Shayari

Love Shayari in Hindi: दिल छूने वाली प्यार भरी शायरी (लव शायरी)

Love Shayari in Hindi – लव शायरी: प्यार वो एहसास है जिसे शब्दों में ढालना आसान नहीं, लेकिन शायरी इस जज़्बात को बेहद खूबसूरती से बयां कर देती है। लव शायरी हिंदी में दिल की गहराइयों से निकले उन भावों का संग्रह है, जो कभी मुस्कान बनकर चेहरे पर आ जाते हैं तो कभी यादों की तरह दिल में बस जाते हैं। चाहे पहला प्यार हो, सच्चा इश्क़ हो या अपने पार्टनर के लिए दिल से निकली बातें — हिंदी लव शायरी हर एहसास को खास बना देती है।

इस ब्लॉग पोस्ट में आपको मिलेंगी बेहतरीन Love Shayari in Hindi, जो प्यार का इज़हार करने, रिश्तों को और मज़बूत बनाने और अपने जज़्बातों को शब्द देने में आपकी मदद करेंगी। अगर आप दिल को छू जाने वाली, रोमांटिक और दो लाइन की लव शायरी खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

Love Shayari in Hindi: दिल छूने वाली प्यार भरी शायरी (लव शायरी) | www.loveshayar.in

Love Shayari in Hindi – टॉप लव शायरी हिंदी में

दिन हो या रात कुछ भी सही नहीं लगता,
जब तक नहीं होती है तुमसे बात कुछ भी अच्छा नहीं लगता..♥️😊
कुछ सोचता हूं तो तेरा ख्याल आ जाता है
कुछ बोलता हूं तो तेरा नाम आ जाता है
कब तक छुपा के रखूं दिल की बात को
तेरी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है !

दिल के सागर में लहरें उठाया ना करो,
ख्वाब बनकर नींद चुराया ना करो,
बहुत चोट लगती है मेरे दिल को,
तुम ख्वाबो में आ कर यूँ तड़पाया ना करो ।

ठहर जा नजर में तू जी भर के तुझे देख लूं !
बीत जाए ना ये पल कहीं इन पलों को में समेट लूं !

इज़हार नहीं करना आता हमें प्यार का,
डरते हैं दिल ना दुःख जाए यार का… 😘🌹

कुछ कहने को दिल करता है,
जिसे कहते हुए डर लगता है…
आज प्रपोज़ डे है, कह ही डालते हैं —
हम तुम्हें दिल-ओ-जान से प्यार करते हैं। 💖🌹

हाल-ए-दिल बयां करना भी नहीं आता,
पर इस दिल को तेरे बिना रहना भी नहीं आता। 🥰💞

मेरी ज़िंदगी का सबसे ख़ास हिस्सा हो तुम,
मेरे प्यार की पहली और आख़िरी दास्तान हो तुम।
तुम्हारे बिना मेरी दुनिया अधूरी सी लगती है,
जैसे सांसों में कोई कमी सी लगती है।

मेरी आँखों में देखो, क्या तुम्हें प्यार नज़र आता है?
मेरी धड़कनों में सुनो, क्या तुम्हें अपना नाम सुनाई देता है?

सफ़र वही तक है जहा तक तुम हो
नज़र वही तक है जहा तक तुम हो
हज़ारों फूल देखे है इस गुलशन में
खुश्बू वही तक है जहा तक तुम हो।

जाने क्या मुझसे ज़माना चाहता है
मेरा दिल तोड़कर मुझे ही हसाना चाहता है
जाने क्या बात झलकती है मेरे इस चहरे से
हर शक़्स मुझे आज़माना चाहता है।

ये इश्क़ है तुझे पाने की कोई वजह नहीं
तू उनसे मिलती है जिसके दिल में तेरी कोई जगह नहीं।

ज़रा सी ज़िन्दगी है अरमान बोहोत है
हमदर्द कोई नहीं इंसान बोहोत है
दिल के दर्द सुनाए तो किसको
जो दिल के करीब है वो अनजान बोहोत है।

ये आंसू भी एक अलग परेशानी है
ख़ुशी और गम की निशानी है
समझने वालो के लिए तो अनमोल है
और जो ना समझे उनके लिए सिर्फ पानी है।

मोहब्बत की शमा जला कर तो देखो,
जरा दिल की दुनियाँ सजा कर तो देखो,
तुम्हें हो ना जाऐ मोहब्बत तो कहना,
जरा हमसे नजरें मिलाकर तो देखो।

तेरी आँखों में वो #कशिश है ❤️
जो दिल को छू #जाती है,,!! ❣️
तेरी बातों में वो #खुशी हैं ❤️*
जो रुह में समा #जाती है!❣️

आंखों में प्यार तुम पढ़ नहीं पा रहे 👀
होंठों से हम कुछ कह नहीं पा रहे 😔।
हाल-ए-दिल लिख भेजा है इस संदेश में 💌
तुम बिन अब हम रह नहीं पा रहे। 💔

तेरे सीने का दिल भी धड़कता होगा
मुझे देखने को तू भी तरसता होगा
ये मानने में क्या हर्ज़ है की
मुझे याद कर तू भी कभी सिसकता होगा।

मोह्ब्बत मुझे थी उन्ही से
जिनकी यादो में मैं तड़पता रहा
मौत भी ना रोक सकी मेरी चाहत को
कब्र में भी ये दिल धड़कता रहा।

रिश्ता हमारा इस जहा में सबसे प्यारा हो
जैसे ज़िन्दगी को साँसों का सहारा हो
याद रखना हमें उस पलमें भी
जब हम अकेले हो और सारा जहा तुम्हारा हो।

दिल की क़िताब में गुलाब उनका था
रात की नींद में ख़्वाब उनका था
कितना प्यार करते हो जब हमने पूछा
मर जाएंगे तुम्हारे बिना ये ज़वाब उनका था।

दिल टूटेगा तो फ़रियाद करोगें तुम
हम ना रहे तो हमें याद करोगें तुम
आज कहते हो हमारे पास वक़्त नहीं
पर एक मेरे लिए वक़्त बर्बाद करोंगे तुम।

उदास मत होना क्योकि मैं साथ हु
सामने ना सही पर आस पास हु
पलकों को बंद कर जब भी दिल में देखोगें
मैं हर पल बस तुम्हारे और तुम्हारे साथ हु।

बेवज़ह तुम्हे रूठने की आदत है
किसी अपने का साथपाने की आदत है
तुम खुश रहो मेरा क्या है
मैं तो सितारा हु मुझे टूटने की आदत है।

इश्क़ में बढ़ रही है बेचैनियां थोड़ी सी शरारत करने दो…
छुपा के रख लो अपने दिल में या फिर मोहब्बत बेशुमार करने दो.

कुछ सोचता हूं तो तेरा ख्याल आ 🌺जाता है
कुछ बोलता ♥️हूं तो तेरा नाम आ जाता है
🌷कब तक छुपा के रखूं दिल 💘की बात को
तेरी हर 🌹अदा पर मुझे प्यार आ जाता 💋है !

इस दिल में प्यार था कितना वो जान लेते तो क्या बात होती
हमने मांगा था उन्हें खुदा से वो भी मांग लेते तो क्या बात होती।

वो दर्द ही क्या जो आँखों से बह जाए
वो ख़ुशी ही क्या जो होंटो पर रह जाए
कभी तो समझा करो मेरी ख़ामोशी को
वो बात ही क्या जो लफ्ज़कह जाए।

तुम्हे मालूम ही नहीं तुमसे कितना प्यार करने लगे है
जितना तुम दूर जाते हो उतने ही पास आने लगे है।

मोहब्बत की नदी तेरी तरफ ही मोड़ दी हमने
अधूरी अनसुनी सच्ची कहानी जोड़ दी हमने
तुझे हर बार पाऊं हर जनम में साथ हो तेरा
तुझे एक बार पाने की तमन्ना छोड़ दी हमने!🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *