LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

Love Emotions

One Sided Love Shayari – एक तरफा प्यार शायरी

One Sided Love Shayari: एक तरफा प्यार शायरी उन अनकहे जज़्बातों का आईना होती है, जो दिल में दबे रहते हैं लेकिन लफ्ज़ों के जरिए अपनी गहराई बयां करते हैं। यह शायरी एक तरफा प्यार के दर्द, उम्मीद और बेपनाह मोहब्बत को खूबसूरत अंदाज़ में पेश करती है।

जब दिल में किसी के लिए बेइंतहा मोहब्बत हो, लेकिन वह मोहब्बत सिर्फ खामोशी में सिमटकर रह जाए, तब एक तरफा प्यार की शायरी उस एहसास को लफ्ज़ों में ढालकर राहत देती है। यह अधूरे अरमानों और चुपचाप किए गए इश्क़ का सबसे हसीन इज़हार होती है।

One Sided Love Shayari - एक तरफा प्यार शायरी | www.loveshayar.in

One Side Love Shayari : एक तरफा प्यार शायरी, Ek Tarfa Pyar Shayari, वन साइडेड लव शायरी इन हिंदी

मुझे तेरा रूप नहीं तेरी बातें पसंद है,
मुझे तेरा रंग नहीं तेरा संग पसंद है ,
अनकहे प्यार जताने की, तेरी अदा पसंद है ,
एक तरफ़ा प्यार ही सही, मुझे तेरे प्यार का ये अंदाज पसंद है,

एक तरफा ही सही, लेकिन प्यार तो प्यार है,
उसे हो ना हो, लेकिन मुझे बेशुमार है।

वक़्त बदल देता है जज्बातों को,
हर कोई रोता नज़र आता है रातों को,
एक तरफा मोहब्बत में सबकुछ जायज़ है,
वरना कोन महफूज़ रखता है, किसी की यादों को💔

हाथ ख़ाली है तेरे शहर से जाते जाते
जान होती तो मेरी जान लुटाते जाते

“तेरी राहों में नजरें बिछाए बैठे हैं,
बस तेरी इक हाँ की चाहत में बैठे हैं,
तूने अब तक नहीं जाना हमारी मोहब्बत को,
पर हम आज भी तेरा नाम लिए बैठे हैं।”

इश्क़ एकतरफा हो तो भी कमाल का होता है,
दिल रोता है, पर मोहब्बत में कोई सवाल नहीं होता है।

जो नींद चुराते हैं वो कहते हैं सोते क्यो नहीं !
अरे जब इतनी ही फिक्र है, तो हमारे होते क्यों नहीं!

तू बेखबर है कि कोई तुझ पर मरता है,
एक शख्स है जो चुपके-चुपके तुझे तकता है,
तेरी हँसी की ख्वाहिश में रोता है,
फिर भी तुझे हर हाल में चाहता है।”

वक्त रूखसत हो गया, दिल फिर भी घबराया नहीं
उस को हम क्या खोऐंगे, जिसको कभी पाया नहीं.

तेरी हर हंसी पर कुर्बान हो गए,
तेरी हर खुशी में शामिल हो गए,
चाहत तो हमारी अधूरी ही रह गई,
मगर हम फिर भी तेरे दीवाने हो गए।

इस एक तरफा इश्क़ का कुछ तो स्वाद होगा,
अगर मुझे सब कुछ याद हैं, तो तुझे भी तो कुछ याद होगा।।

देकर गुलाब का फूल, कह गया टोकरी वाला,
तुम करते रह जाओगे एक तरफा मोहब्बत,
ले जाएगा उसे कोई सरकारी नौकरी वाला,,

वो आयेगी नहीं मगर, मैं फिर भी इंतजार करता हूं
एक तरफा ही सही, मगर मे सच्चा प्यार करता हूं।

ये ना सोच कि तुझसे मोहब्बत की गुजारिश करेंगे
हम तो एक तरफा मोहब्बत भी बहुत कमाल करेंगे

इश्क़ का हो जिक्र, तो तेरी याद आती है
होती है तेरी फिक्र, तो तेरी याद आती है
ये एक भी लम्हा फिर, काटे नहीं कटता
तड़पाए तेरा हिज़्र, तो तेरी याद आती है

खामोशी बोल देती है,
जिसकी बातें नहीं होतीं,
प्यार उसे भी होता है,
जिससे मुलाकाते नहीं होती।

उसको सब कुछ बताना चाहते थे,
पर उसने कभी पूछा ही नहीं,
हम तो बस नज़र मिलाना चाहते थे,
पर उसने कभी देखा ही नहीं,,

शिकायत नहीं इस ज़िंदगी से कि तेरा साथ नहीं,
बस तुम खुश रहना बाकी हमारी कोई बात नहीं!

एकतरफ़ा प्यार ने मुझे बहुत कुछ सिखला दिया,
डरता था पहले शब्दों से आज तूने मुझे शायर बना दिया।

महोब्बत अगर एक तरफा है …
तो उसे बोलने का कोई फायदा नही …
और अगर ये दो तरफा है तो …
इजहार करने की जरूरत नही।

कुछ आरजू ए इश्क, हमें भी बयां कर लेने दो,
इजहार न सही एक तरफा प्यार ही कर लेने दो।

एक तरफा मोहब्बत भी बड़ी अजीब होती है
चाहत उसकी करते है हम जो नसीब मैं नही होती है।

वो खुश है शायद पर हमसे नहीं
वो नाराज़ हैं शायद पर हमसे नहीं
कोन कहता है उसे मोहब्बत नहीं
पर शायद हमसे नहीं।

तो प्यारे दोस्तों आप कुछ शानदार One Sided Love Shayari | एक तरफा प्यार शायरी पढ़ रहे थे। आपको कैसे लगे ये, नीचे कमेन्ट करके हमें बताइये। अपने दोस्तों को भी www.loveshayar.in साइट के बारे में बताये ताकि वो लोग भी जिंदगी के मजे ले सके। और ऐसे ही तमाम रोचक One Sided Love Shayari के लिए इस साईट पर आते रहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *