LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

LoveShayar.in

Romantic Love Shayari in Hindi 2 line – लव शायरी

Love Shayari

Romantic Love Shayari – खूबसूरत रोमांटिक लव शायरी

Romantic Love Shayari – खूबसूरत रोमांटिक लव शायरी: दिल की गहराइयों से निकले उन एहसासों का खूबसूरत अंदाज़ है, जो प्यार को शब्दों में ढाल देते हैं। जब मोहब्बत की बात आती है, तो रोमांटिक लव शायरी दिल की धड़कनों को आवाज़ देती है और रिश्तों में मिठास घोल देती है।

चाहे अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना हो, व्हाट्सएप स्टेटस लगाना हो या किसी खास को स्पेशल फील कराना हो, खूबसूरत रोमांटिक लव शायरी हर मौके को यादगार बना देती है। दो लाइनों की प्यारी शायरी से लेकर दिल छू लेने वाले लव मैसेज तक, यह शायरी प्यार को और भी गहरा और खास बना देती है।

Romantic Love Shayari – खूबसूरत रोमांटिक लव शायरी | www.loveshayar.in

खूबसूरत देसी रोमांटिक शायरी 4 लाइन – Best romantic love shayari

नजर से दूर है फिर भी फिज़ा में शामिल है,
की तेरे प्यार की खुशबू हवा में शामिल है,
हम चाह कर भी तेरे पास, आ नही सकते,
की दूर रहना भी, मेरी वफा में शामिल है।

अपने होठों को मेरे होठों से आज छू जाने दो,
दिल की हसरते आज पूरी हो जाने दो,
मेरी तो हर रात तन्हा होती है
तुम आज की रात को सुहानी होने जाने दो!!

बिखरती जुल्फों की परछाइयां मुझे दे दो,
तुम अपने शाम की तन्हाईयां मुझे दे दो…
यह लहर-लहर बदन कहीं टूट ही ना जाए,
खुमार-ए- हुस्न की अंगड़ाइयां मुझे दे दो..!

तेरी अदाओं का मेरे पास कोई जवाब नही है
अब मेरी आंखों में तेरे सिवा कोई ख्वाब नही है
तुम मत पूछो, मुझे कितनी मोहब्बत है तुमसे
इतना ही जानो, मेरी मोहब्बत का कोई हिसाब नही है।

आज मुझे ये बताने की इजाज़त दे दो,
आज मुझे ये शाम सजाने की इजाज़त दे दो,
अपने इश्क में मुझे कैद कर लो,
आज जान तुम पर लुटाने की इजाज़त दे दो!

आदत नही है मुझे
सब पे फ़िदा होने की,
पर तुझमें कुछ बात ही ऐसी थी की
दिल को समझने का मौका ही ना मिला।

तुम सवेरा हो मेरी जिंदगी का
तुम मेरी रूह की राहत हो,
तुम्हें बस खुश रखना है हमेशा
तुम मेरी इकलौती चाहत हो।❣️

मेरे चेहरे की हंसी हो तुम,
मेरे दिल की हर खुशी हो तुम,
मेरे होठों की मुस्कान हो तुम,
धड़कता है ये दिल जिसके लिए
वही मेरी जान हो तुम।

तेरा मेरा रिश्ता इतना खास हो जाए,
कि तू दूर रहकर भी मेरे पास हो जाए
मन से मन का तार जुड़े कुछ इस तरह,
कि दर्द हमे हो और एहसास तुम्हे हो जाए।

ना जन्नत में, ना ख्यालों में,
ना ही किसी ख़ज़ाने में,
सुकून दिल को मिलता है हमें
तुमसे नज़रें मिलाने में।❤️

दिल में प्यार होठों पर इकरार लिए बैठे हैं,
तुम आओ तो थोड़ी सी मोहब्बत कर लें,
आँखों में इंतज़ार लिए बैठे हैं…।।❣️

चेहरे पे मेरे जुल्फों को फैलाओ किसी दिन,
क्यों रोज गरजते हो बरस भी जाओ किसी दिन,
खुशबु की तरह गुजरो मेरी दिल की गली से…
फूलों की तरह मुझपे बिखर जाओ किसी दिन..।।❣️

बहुत खूबसूरत वो रातें होती है ,
जब तुमसे दिल की बातें होती है..!!💕

हां मिलता है सुकून मुझ को
तेरी ज़ुल्फ़ों क साये में
मैं दिल बे हार बथा हूँ
तेरे हाथों की चाहे में

कभी तो सुबह का कुछ ऐसा नजारा हो
खुले जब आंख मेरी सामने चेहरा तुम्हारा

मैं रूठ जाऊं तो तुम मना लेना
कुछ मत कहना बस सीने से लगा लेना

रहा नहीं जाता तेरे दीदार के बिना
जिंदगी अधूरी लगती है मेरी तेरे प्यार के बिना

तुम्हारा आगोश देता है सुकून-ए-इश्क़ मुझको;
ज़िन्दगी भर अपनी बाहों में यूँ ही क़ैद रखना मुझे!🎀🫶🏻

उनकी बातों में कुछ यूं खो जाते है हम,
उनकी नज़रो से ही घायल हो जाते है हम!🕊️

नींद चुराने वाले पूछते हैं सोते क्यू नही,
इतनी ही फिक्र है तो फिर हमारे होते क्यू नही।🫴🏼💕

झ पर ऐतबार करना है,
दिल जान से प्यार करना है,
मेरी खवाइश ज़यादा नहीं बस इतनी है,
तुझे हर लम्हे में अपना बना कर रखना है.। 🕊️

ना मैं तुझे खोना चाहता हूं
ना मैं तेरी याद में रोना चाहता हूं
जब तक है सांसे मेरी इस जिंदगी की
मैं बस तेरे साथ जीना चाहता हूं !!🕊️

मेरी नींद मेरा ख्वाब हो आप,
जीने की वजह होटों की मुस्कान हो आप…!! 🫶🏻🎀

अपने दिल की जमाने को बता देते हैं,
हर एक राज से परदे को उठा देते हैं,
आप हमें चाहें न चाहें गिला नहीं इसका,
जिसे चाह लें हम उसपे जान लुटा देते हैं🌹💗

चलो संग मिलकर प्यार की गलियां घूम लेते है,
और प्यार के सफर में एक दूसरे को चुम लेते है। 😙🙈❣️

हम अपने इख़्तियार की हद से गुज़र गए,
चाहा तुम्हे तो प्यार की हद से गुज़र गए,
जागी है अपने दिल में गुलाबो की आरज़ू,
जब मौसम-ए-बहार की हद से गुज़र गए…✨🌹

न आप कुछ कहना, ना हम कुछ कहेंगे,
आप भी चुप रहना, हम भी चुप रहेंगे,
एक दूसरे को अपनी बाहों में रखेंगे और
फिर एक प्यारी सी किस करेंगे..!

दिल अब बस तुझे ही चाहता है
तेरी यादों में ये खो जाता है।
लग गई है इसमें इश्क़ की आग ऐसी
की तेरे होंठों को चूमने को दिल चाहता है 🙈💗

रात का अंधेरा कुछ कहना चाहता है,
यह चांद चांदनी के साथ रहना चाहता है,
हम तो तन्हा ही खुश थे मगर पता नहीं क्यों
अब ये दिल किसी के साथ रहना चाहता है।💗✨️

सपनों से भरी ये जिंदगी तुझसे है,
हर खुशी, हर चाहत अब बस तुझसे है।
तेरे बिना ये दिल कहीं लगता नहीं।
क्योंकि मेरी सारी दुनिया अब बस तुझसे है !! 🕊️🌹

मौसम बहुत सर्द हो रहा है
आओं इश्क की सिगड़ी जलाते है…
मैं तेरी बाहों में तुम मेरी बाहों में
धीरे धीरे गर्माहट लाते है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *